Site icon Buziness Bytes Hindi

Galaxy Unpacked 2023 1 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung की फ्लैगशिप सीरीज

Galaxy Unpacked 2023

टेक डेस्क – Samsung हर साल अपने यूजर्स के लिए गेलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन करती है, इसमें वे अपने कई प्रोडक्ट्स को पेश करती है। इस साल सैमसंग 2023 के लिए उसका पहला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 1 फरवरी को करेगी । अभी तक इवेंट में पेश किए जाने वाले उपकरणों का आधिकारिक तौर पर उन खुलासा नहीं किया है, लेकिन सैमसंग अपनी गैलेक्सी S23 लाइनअप को इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है।

कंपनी ने ट्वीट किया है की COVID-19 महामारी के तीन साल बाद सैमसंग सैन फ्रांसिस्को में अपना पहला इन-पर्सन अनपैक्ड इवेंट आयोजित करेगी और ये सुबह 10 बजे PST (11:30PM IST) पर Samsung.com, Samsung Newsroom और Samsung के YouTube चैनल लाइव स्ट्रीम होगा।

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है, साथ ही सैमसंग की प्लैगशिप S सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में 3 स्मार्टफोन- Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra है।

बता दे, ये मॉडल क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं और इसमें गैलेक्सी S23 को पावर दे सकती है। सैमसंग के स्मार्टफोन पर AMOLED E6 डिस्प्ले हो सकता है साथ ही इसमें अल्ट्रा मॉडल में 200-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर शामिल हो सकता है। इसके अलावा, गैलेक्सी S23 फोन 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं।

इनकी शुरुआती कीमत 70,000 रुपये से हो सकती है और अल्ट्रा मॉडल की कीमत 1 लाख रुपये से ।

Exit mobile version