Samsung ने CES में पेश किया OLED पैनल, क्या है ये जाने इसके बारे में!

टेक्नोलॉजीSamsung ने CES में पेश किया OLED पैनल, क्या है ये जाने...

Date:

टेक डेस्क। Samsung ने CES (Consumer Electronics Show) 2023 में अपने एक नए स्मार्टफोन का अनावरण किया, जिसमे OLED पैनल लगाया है। इसके माध्यम से 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।

इसके अलावा, कंपनी ने अपने S95C और S90C क्वान्टम डॉट OLED Tv की भी घोषणा की है, इसमें भी 2000 निट्स की ही पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

Samsung के मुताबिक, यूजर को उसके UDR (अल्ट्रा डाइनैमिक रेंज) पैनल में बेहतर कलर्स देखने को मिल पाएंगे। बता दे, कंपनी अपनी Galaxy S23 सीरीज में ही अल्ट्रा डाइनैमिक रेंज वाली डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दे सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, iPhone के लिए सैमसंग से ही OLED पैनल बनवाता है। iPhone 14 Pro में OLED पैनल से 2000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है और यूजर्स को HDR कंटेंट दिखता है।

हालही में सैमसंग ने Flex Hybrid OLED को भी प्रस्तुत किया है जिसे फ़ोल्ड और स्लाइड कर सकते है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पैनल में 10.5 इंच का डिस्प्ले 4:3 Ratio के साथ और 12.4 इंच का डिस्प्ले 16:10 Ratio मिलेगा।

Samsung ने अभी यह जानकारी नहीं दी कि ये नए पैनल कौन कौन से स्मार्टफोन में आएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related