Samsung अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M31 Prime Edition लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है और इसके बारे में कई टीजर देख चुके है| यह स्मार्टफोन आपको ई—कॉमर्स साइट Amazon की लिस्ट में मिल जायेगा और यह Amazon पर एक्सक्लूसिवली सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, हम आपको बता दे की कंपनी ने अभी तक Samsung Galaxy M31 Prime Edition की लॉन्च डेट नहीं बताई है| लेकिन इसकी कीमत का खुलासा हो गया है|
Samsung Galaxy M31 Prime Edition की कीमत:
Amazon की लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन भारत में 16,499 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा| और साथ’ही यह स्मार्टफोन 17 अक्टूबर से Amazon Great Indian Festival सेल में भी उपलब्ध कराया जाएगा। खबरों की मने तो उम्मीद है कि 17 अक्टूबर को ही इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy M31 Prime Edition का कलर ओसियन ब्लू कलर वेरिएंट होगा|
Samsung Galaxy M31 Prime Edition के फीचर्स:
Samsung Galaxy M31 Prime Edition में sAMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, स्क्रीन साइज का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें आपको सेल्फी के लिए वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा। इसे 2.3GHz Exynos 9611 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इसमें आपको 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। और साथ ही एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M31 Prime Edition में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। और सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें यूजर्स को स्लो मोशन, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और एआर डूडल जैसे उम्दा फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 15W पावर बैकअप है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी उपलब्ध होगी।

