रसोई Bytes: सामक चावल से बनाएं पूरी, ये रही रेसिपी !

रसोई Bytesरसोई Bytes: सामक चावल से बनाएं पूरी, ये रही रेसिपी !

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Samak Ki Puri – व्रत के दौरान सामक चावल का काफी सेवन किया जाता है, ये स्वादिष्ट तो होते ही है लेकिन साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते है। महिलाएं अक्सर सामक चावल से खीर या खिचड़ी ही बनती है तो क्यों न इस बार आप इसकी पूरी बनाएं। ये 10 मिनट में तैयार हो जाएगी। 

सामक की पूरी सामग्री – पीसे हुए 1 कप सामक चावल, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार सेंधा नमक, और तेल। 

सामक की पूरी रेसिपी (Samak Ki Puri) –

पहले सामक चावल को धोकर सुखा लें और मिक्सर में डालकर पीस लें। अब बाउल में पिसे हुए चावल, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, 1 चम्मच देसी घी डालकर मिला लें। फिर इसमें गर्म पानी डालें और हल्के हाथों से आटा गूंथ लें साथ ही 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रख दें। आटा सेट हो जाए तो लुइयां तैयार कर पूरी बेल लें। इसके बाद तेल या फिर घी गर्म करें और पूरी को दोनों तरफ से अच्छी तरह तल ले। बस अब प्लेट में निकालें और किसी सब्जी के साथ खाएं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related