हेटमायर को मिली सज़ा, वेस्टइंडीज विश्व कप टीम से किये गए बाहर

स्पोर्ट्सहेटमायर को मिली सज़ा, वेस्टइंडीज विश्व कप टीम से किये गए बाहर

Date:

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ शिमरॉन हेटमायर को इस वजह से विश्व कप टीम से ऑस्ट्रेलिया रवानगी से पहले निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने फ्लाइट छोड़ दी थी. वेस्टइंडीज की टीम को 1 अक्टूबर के ऑस्ट्रेलिया रवाना होना था लेकिन हेटमायर उड़ने के लिए तैयार नहीं थे, उन्हें टीम से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने हटा दिया और उनकी जगह बारबाडोस के शामर ब्रूक्स को टीम में जगह दे दी गयी है, ब्रुक्स ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं. हेटमायर के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है.

दरअसल हेटमायर ने बोर्ड से अपनी उड़ान को रिशेड्यूल करने की परमिशन मांगी थी और वो उन्हें मिल भी गयी थी. हेटमायर को न्यूयार्क के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन वो फ्लाइट नहीं पकड़ सके जिसके बाद बोर्ड ने उन्हें सूचित किया कि चूंकि वो 3 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुँच सकते इसलिए उन्हें टीम से हटाया जाता है. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में ICC को भी सूचित कर दिया है.

दरअसल कैरिबियन प्रीमियर लीग ख़त्म होने के बाद विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 और 7 अक्टूबर को दो टी 20 आई मैच खेलने थे. वेस्टइंडीज के चयनित खिलाडी लीग के बाद छोटे छोटे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया पहले से ही जाने लगे थे. 1 अक्टूबर को बोर्ड की आधिकारिक फ्लाइट थी, वेस्टइंडीज बोर्ड नहीं चाहता था कि विश्व कप से पहले तैयारी मैचों में कोई भी समझता किया जाय और इसलिए उसने हेटमायर को उनकी लापरवाई की सजा दी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...