जेब में बोतल लेकर घुम रहे हैं समाजवादी पार्टी के बबुआ

उत्तर प्रदेशजेब में बोतल लेकर घुम रहे हैं समाजवादी पार्टी के बबुआ

Date:


जेब में बोतल लेकर घुम रहे हैं समाजवादी पार्टी के बबुआ

  • अखिलेश यादव की जेब में बोतल रखी फोटो वायरल होने पर सीएम योगी ने कसा तंज

लखनऊ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेब में बोतल रखी फोटो को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी चुटकी ली है। सीएम योगी ने कहा कि सपा नेताओं के यहां पड़े छापे में तीन दिन से नोट गिनते-गिनते अधिकारी थक गये हैं। अब सपा के बबुआ अपने कुर्ते की जेब में बोतल लेकर घूम रहे हैं। स्वीडन में बनी बोतल को जेब में रखकर वह नई नौटंकी कर रहे हैं।

Read also: अखिलेश यादव की संपत्तियों की जांच हो:बीजेपी

दरअसल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर पर जाकर खींचवाये गये फोटो को ट्वीट कर वहां की उपेक्षा के लिये भाजपा की विकास विरोधी सोच पर क्षोभ जताया था। लेकिन इस फोटो में अखिलेश के कुर्ते में एक बोतल दिख रही है। जिसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर अखिलेश पर तंज कस रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इस पर मीम तक बना कर अखिलेश यादव की खिंचाई की है। अब सीएम योगी ने भी उनकी जेब में मिली बोतल और कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां पड़ी इनकम टैक्स के छापे को लेकर अखिलेश यादव की चुटकी ली है।

Read also: योगी आदित्यनाथ ही होंगे यूपी में भाजपा सीएम प्रत्याशी

प्रतापगढ़ की रैली में इस तस्वीर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तंज कसे जाने पर भड़के सपा के प्रवक्ता मनोज काका ने सीएम योगी और भाजपा के नेताओं पर लोगों की जेब पर नजर रखने का आरोप लगाया है। काका ने कहा कि भाजपा के लोगों को विकास नहीं करना बस सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलानी है। उन्होंने भाजपा सरकार को लोगों के निजी जीवन में दखल देने की बजाये लोगो की परेशानी, बेरोजगारी दूर कर उनकी आमदनी बढ़ाने पर ध्यान देने की सलाह दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related