दिल्ली पर लगा कोरोना का ग्रहण, पाबंदियां लागू

फीचर्डदिल्ली पर लगा कोरोना का ग्रहण, पाबंदियां लागू

Date:


दिल्ली पर लगा कोरोना का ग्रहण, पाबंदियां लागू

  • ओमीक्राॅन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने येलो अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर से कोरोना का ग्रहण लग गया और राजधानी पाबंदियों में गिर गई। दिल्ली में कोरोना के वेरिएंट ओमीक्राॅन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अन्र्तगत राज्य के स्कूल, काॅलेज, कोचिंग सेंटर सहित सभी शिक्षण केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। शादी-ब्याह जैसे समारोह से लेकर अंतिम संस्कार में भी 20 से अधिक लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मेट्रो में 50 प्रतिशत लोग ही बैठ सकेंगे वही गैर जरूरी सामान की दुकानों को आॅड-ईवन के आधार पर खोलने का निर्णय लिया गया है।

Read also: चुनाव तो समय पर होंगे मगर रैलियाें और सभाओं पर लगेगी रोक

ओमीक्राॅन से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। रेस्टोरेंट और बार में 50 प्रतिशत लोगों को ही बैठने की अनुमति होगी। बैंक्वेट हाॅल, आॅडिटोरियम, सपा, जिम, योग केंद्र और एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे। हालांकि सलून और ब्यूटी पार्लर फिलहाल खुले रहने की इजाजत दी गई है। दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों में भी 50 प्रतिशत यात्री ही सफर कर सकेंगे और सवारियों को खड़े होने पर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। ऑटो रिक्शा, टैक्सी और साइकिल रिक्शा में भी दो सवारियों को ही बैठने की अनुमति दी गई है। राज्य में सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। निजी कार्यालय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही खोले जाएंगे। स्पोर्ट्स कंपलेक्स, स्टेडियम स्विमिंग पूल को बंद करने का निर्णय लिया गया है लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं स्पर्धाओं का आयोजन जारी रखा जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...