काफी समय के लंबे इंतजार के बाद सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ आज रिलीज हुई है। फिल्म को जी5 पर रिलीज किया गया और इस पर भी सलमान खान का स्टारडम भारी पड़ गया है। दरअसल इस फिल्म को देखने के लिए एक साथ इतने लोगों ने लॉग इन किया की जी5 सर्वर ही क्रैश हो गया है।
हालांकि Zee5 की इसको लेकर तुरंत काम में जुट गई और स्थिति को तुरंत संभाल लिया गयाष। करीब एक घंटे काम करने के बाद इस एप ने फिर से पहले जैसा काम करना शुरु कर दिया।
हालांकि इससे फैंस को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा और दूसरी तरफ Zee5 प्रीमियम कस्टमर्स ने ने भी शिकायत की थी वो फिल्म नहीं देख पा रहे हैँ। ये खबर फिलहाल काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है।
बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी देखते ही बन रही है और इस फिल्म को दुबई में थिएटर्स में रिलीज किया गया है।
इसके अलावा जिन देशों भारतीय दर्शक हैं उनके लिए फिल्म थिएटर्स में रिलीज की गई है। फिल्म को आप थिएटर्स के अलावा ओटीटी और टीवी पर देख सकते हैँ।
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर रिव्यू काफी शानदार आ रहे हैं और लोगों का मानना है कि फिल्म एक्शन की दृष्टि से कमाल की है।

