दिल्ली दंगों पर चार्जशीट में सलमान खुर्शीद, वृंदा करात, उदितराज के नाम

फीचर्डदिल्ली दंगों पर चार्जशीट में सलमान खुर्शीद, वृंदा करात, उदितराज के नाम

Date:


दिल्ली दंगों पर चार्जशीट में सलमान खुर्शीद, वृंदा करात, उदितराज के नाम

नई दिल्ली: दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों के सिलसिले में पुलिस के आरोप-पत्र दायर किया है उसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, माकपा नेता वृंदा करात और उदित राज शामिल थे।

पूर्व पार्षद के बयानों का हवाला
पुलिस ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में दंगों से संबंधित मामले में कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां और सुरक्षा प्राप्त एक गवाह का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने अपने बयानों में इन भाषणों का खुलासा किया है।

भड़काऊ भाषण का आरोप
आरोप-पत्र में कहा गया है कि सुरक्षा प्राप्त गवाह ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 161 के तहत रिकॉर्ड किए अपने बयान में कहा है कि कई जाने माने लोग जैसे नेता उदित राज, खुर्शीद, बृंदा करात खुरेजी स्थित प्रदर्शन स्थल पर आए थे और उन्होंने ‘‘भड़काऊ भाषण’’ दिए।

जेसीसी के निर्देशों पर बुलाया था
आरोप-पत्र में आगे कहा गया है कि जहां ने अपने बयान में आरोप लगाया कि सीएए विरोधी प्रदर्शनों को जारी रखने के लिए खुर्शीद, फिल्मकार राहुल रॉय और भीम आर्मी के सदस्य हिमांशु जैसे लोगों को उन्होंने और कार्यकर्ता खालिद सैफी ने जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) के निर्देशों पर बुलाया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...