न्यूज़ डेस्क : Google Map ने अपने उपभोक्ता की सुविधा के लिए बहुत ही विशेष फीचर लॉन्च किया है जिसकी सहायता से यह पता चलेगा कि आपके इलाके में कितने COVID-19 मरीज है।
COVID लेयर’ नाम से लॉन्च किया गया यह फीचर एंड्राइड तथा आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर प्राप्त होगा इसमें न सिर्फ आपको COVID-19 संक्रमितों की जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि COVID-19 वायरस से संबंधित अपडेट भी मिलेगा।
‘COVID लेयर’ फीचर के बारे में Google Map ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा की है। ट्वीट में बताया गया है कि मैप्स में नया लेयर फीचर ऐड किया गया है। जो कि आपके इलाके में आने वाले नए कोरोना मामले तथा मरीजों के आंकड़ों से संबंधित अपडेट प्रदान करेगा।
कंपनी ने यह भी साफ़ कर दिया है कि इस फीचर को एंड्राइड तथा आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कराया जाएगा। यह अपडेट इसी सप्ताह से रोलआउट किया जा सकता है।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, Google Map में लेयर बटन दिया जाएगा जो कि स्क्रीन पर दाईं तरफ स्थित होगा। इस बटन पर क्लिक करने के पश्चात् COVID -19 info का बटन दिखेगा।
इस फीचर पर क्लिक करने के पश्चात् ये मैप कोविड की स्थिति के मुताबिक परिवर्तित हो जाएगा। यह इलाके में प्रति 1,00,000 व्यक्तियों पर सात दिन के नए केसों का औसत दिखाएगा तथा यह भी बताएगा कि एरिया में केस बढ़ रहे हैं या कम हो रहे हैं। इसी के साथ ये सुविधा लोगों के लिए बेहद ही मददगार होगी।

