मुंबई: सलमान खान की बहन अलवीरा और अर्पिता को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। अलवीरा खान और अर्पिता शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस बात की जानकारी सलमान खान ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए दी।
सलमान ने बताया समाचार चैनल को बताया कि, “मेरी दोनों बहनों अलवीरा और अर्पिता को कोरोना हो गया है। इस बार की ये सेकंड वेव बहुत ज्यादा खतरनाक है। मैं अपने आप को खुद कैसे बचा के रखा है ये मैं ही जनता हूं। इस दूसरी वेव को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। पिछले साल जब कोरोना शुरू हुआ था तो हम सुनते थे कि किसी को कोरोना हुआ है, लेकिन इस बार तो हमारे घरों में करीबियों में कोरोना पॉजिटिव के केस आ रहे हैं। पिछली बार हमारे घर के ड्राइवर्स को कोरोना हुआ था, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार बहुत ज्यादा तेज है। हम पता नहीं कैसे बच के अब तक निकल रहे हैं।
बता दें कि इस कोरोना संकट के दौरान सलमान खान लगातार जरूरतमंदों को मदद कर रहे हैं। साथ ही अपने फैंस को कोरोना से बचने की सलाह दे रहे हैं।

