सलमान खान ने पहली बार ऑन स्क्रीन किया ‘किस’

बॉलीवुडसलमान खान ने पहली बार ऑन स्क्रीन किया ‘किस’

Date:


सलमान खान ने पहली बार ऑन स्क्रीन किया ‘किस’

सलमान खान की फिल्म राधे के ट्रेलर ने सभी को हैरान करके रख दिया है. राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में धमाकेदार एक्शन के साथ-साथ सलमान खान यहां दिशा पाटनी से फ्लर्ट करते भी नजर आ रहे हैं. हालांकि इसके अलावा सलमान खान ने ट्रेलर में ऐसा कुछ कर दिया है, जिसे उन्होंने कभी ना करने की कसम खाई थी.

फिल्म राधे के ट्रेलर में सलमान खान, एक्ट्रेस दिशा पाटनी को किस करते नजर आ रहे हैं. इस किस की आपको हल्की-सी झलक देखने को मिलेगी, लेकिन फिर भी फैंस के बीच इसे लेकर खलबली मच गई है. शैडो वाले इस सीन में दिशा खड़ी हैं और सलमान आकर उन्हें किस करते हैं.

बता दें कि सलमान खान ने सालों पहले पर्दे पर कभी किस ना करने की कसम खाई थी. सलमान हमेशा से कहते रहे हैं कि वह शर्मीले व्यक्तित्व के इंसान हैं, जो पर्दे पर इंटिमेसी और किसिंग को सही नहीं मानते हैं. हालांकि अब इतिहास में पहली बार सलमान खान खुद किसिंग सीन देते नजर आए हैं.

Read also: बंगाल में दिखने लगा चुनावी रैलियों और रोड शो का असर, एक दिन में दर्ज हुए कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले

फैंस इस सीन को लेकर हैरान हैं और यह सीन धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस सीन के फोटोज और क्लिप्स को ट्विटर पर यूजर्स शेयर कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...