Saharanpur News Today: सीबीआई अधिकारी बताकर घर में घुसे बदमाशों ने पेंट कारोबारी के यहां की लाखों की लूट

उत्तर प्रदेशSaharanpur News Today: सीबीआई अधिकारी बताकर घर में घुसे बदमाशों ने पेंट...

Date:


Saharanpur News Today: सीबीआई अधिकारी बताकर घर में घुसे बदमाशों ने पेंट कारोबारी के यहां की लाखों की लूट

सहारनपुर। सीबीआई ऑफिसर बताकर दिनदहाड़े बदमाश पेंट कारोबारी के घर में घुसे और हथियारों के बल पर सभी को गन पॉइंट पर लेकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। लूट के बाद बदमाश नाटकीय ढंग से वारदात को अंजाम दे फरार हो गए। बदमाश जाते हुए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। लेकिन उसी कॉलोनी में एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज आ गई है। इस फुटेज केा सोशल मीडिया में वायरल कर के बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Read also: Noida News: एक्शन में खाकी,दो घंटे के भीतर दो मुठभेड़, बदमाशों के पैर में लगी गोली

जिले के कोतवाली सदर बाजार कोर्ट रोड के पास पॉश कॉलोनी अहमद बाग में पेंट कारोबारी पृथ्वी सिंह रहते हैं। वे घर पर ही थे। उनकी पत्नी एक सत्संग कार्यक्रम में गई थीं। इसी दौरान घर की बेल बजी तो नौकर बहादुर सिंह ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही बदमाश अंदर घुस गए और उन्होंने अपने को सीबीआई अधिकारी बताया। यह सुनकर नौकर डर गया। इसके बाद बदमाशों ने नौकर,मालिक पृथ्वी सिंह दोनों को गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद हथियारों के बल पर दोनों को बंधक बनाकर करीब एक लाख रुपये कैश और बाकी सामान लूट लिया। बदमाश अपने साथ करीब 10 लाख का सोना भी ले गए हैं। दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कारोबारी के घर पहुंचकर पूछताछ की और फॉरेंसिक टीम ने घर की छानबीन की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related