Farrukhabad News: बाबू बोला!”एसडीएम साहब का बड़ा पेट है चार फाइलों के 40 हजार लगेंगे”

फीचर्डFarrukhabad News: बाबू बोला!”एसडीएम साहब का बड़ा पेट है चार फाइलों के...

Date:


Farrukhabad News: बाबू बोला!”एसडीएम साहब का बड़ा पेट है चार फाइलों के 40 हजार लगेंगे”

फर्रुखाबाद। एक तरफ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने की कोशिश में हैं। वहीं उनके सरकारी विभागों में धड़ल्ले से रिश्वत मांगी जा रही है। तहसील में बाबू चार फाइलों पर एसडीएम के साइन करने के 40 हजार मांग रहा है। यहां तक कि बाबू यह भी कहता है कि एसडीएम साहब का पेट बड़ा है। वो बिना रुपया लिए साइन नहीं करेंगे। फाइलों को पूरा करने के नाम पर तहसील के बाबू चार फाइलों पर एसडीएम के साइन कराने के नाम 40 हजार की रिश्वत मांग रहा है। बाबू का रिश्वत मांगते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।


Read also: कैलाश खेर ने स्वर्ण स्वर भारत के प्रतियोगी आकाश शर्मा की तुलना सोनू निगम से की

बाबू ने 4 फाइलों को करने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की है। बाबू ने कहा कि आधा पैसा आज और आधा पैसा कल देकर ले अपनी फाइलें ले जाना। रिश्वत मांग रहे बाबू का नाम सरवन कुमार है। जो कि कह रहा है कि एसडीएम साहब का बड़ा पेट है। यह वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के अधिकारी कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं। मामला फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज परिसर का है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related