सहारनपुर। सहारनपुर में वेयरहाउस से निकली एक प्राइवेट कार को लेकर सपाइयों ने हंगामा कर दिया। ईवीएम की निगरानी कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं (Samajwadi Party workers) ने इस गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की तो चालक ने कार को दौड़ा लिया। इसके बाद पीछा करके सपा कार्यकतारोको पकड़ लिया गया तलाशी ली गई लेकिन कार से कुछ भी नहीं मिला।
यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) के सातवें चरण के मतदान के बाद ईवीएम मशीने सेफ हाउस में रखी जा चुकी हैं। 10 मार्च को मतगणना होनी है। यूपी के कई जिलों में बेलेट पेपर की गाड़ी प्रयागराज में पकड़ी गई हैं। ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं ने सेफ हाउस में चौकसी बढ़ा दी है। सहारनपुर के सेंट्रल वेयर हाउस में ईवीएम मशीन को लेकर सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता रात-दिन डटे हुए हैं। आज बुधवार को गाड़ी की चेकिंग कराने को लेकर सपा कार्यकर्तााओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में नोंकझोक हुई।
Read also: विधानसभा चुनाव एक्जिट पोल: पंजाब में आप, उत्तराखंड में कांग्रेस आगे
ऑब्जर्वर और डीएम अखिलेश सिंह के अलावा अन्य अधिकारी सेंट्रल वेयर हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनकी एंट्री के थोड़ी देर बाद वेयर हाउस से डिजायर कार निकली। वेयर हाउस के गेट पर खड़े सपा कार्यकर्ताओं गाड़ी चेक करने के लिए जैसे ही आगे बढ़ें तो चालक ने कार को सड़क पर दौड़ा लिया। सपा कार्यकर्ताओं भी गाड़ियों से डिजायर का पीछा किया। वेयर हाउस से करीब 800 मीटर दूर जाकर सपा कार्यकर्ताओं ने कार पकड़ ली। चालक से तू-तू, मैं-मैं हुई। इसके बाद गाड़ी को चेक किया गया लेकिन कार में कुछ नहीं मिला। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चालक ने एक कार्यकर्ता के ऊपर ही गाड़ी चढ़ा दी थी।
Read also: UP Election Result 2022: विपक्ष करेगा मतों की रक्षा, चुनाव आयोग की अग्निपरीक्षा
डीएम और ऑब्जर्वर के पहुंचने के कुछ मिनट बाद देवबंद से सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा भी वेयर हाउस में पहुंच गए। वह अधिकारियों के साथ रहे लेकिन जैसे ही वह बाहर आए तो कार्यकर्ताओं को हंगामा देखकर उन्हें शांत किया और गाड़ी को पकड़ने के लिए वह फॉरच्यूनर के साथ दौड़ पड़े। उनका कहना है कि कोई भी प्राइवेट गाड़ी वेयर हाउस में न जाए। इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग (Election commission) और अपनी पार्टी के आलाधिकारियों को करेंगे।

