Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल पंपो पर नजर आ रही वाहनों की लंबी कतारें,ग्रामीण इलाकों के पंपों पर नो फ्यूल का बोर्ड

मेरठ रीजनPetrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल पंपो पर नजर आ रही वाहनों की लंबी...

Date:


Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल पंपो पर नजर आ रही वाहनों की लंबी कतारें,ग्रामीण इलाकों के पंपों पर नो फ्यूल का बोर्ड

मेरठ। जिले में स्थित सभी पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक मेरठ में करीब 100 से भी ज्यादा पंप हैं। ग्रामीण क्षेत्रो के अधिकांश पेट्रोल पंप पर वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप के बाहर ही पेट्रोल और डीजल खत्म होना बताया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि सोमवार को तेल कंपनियों ने सप्लाई नहीं दी। जिसके कारण से पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पर रेट बढ़ाये (Petrol-Diesel Price Hike) जाने की संभावना जताई जा रही है। जैसे ही इस तरह की सूचना वाहन स्वामियों को मिल रही है तो लोग बड़ी संख्या में प्रणब पर पहुंचकर पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लंबी कतार में खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

Read also: यूपी : तेल की कीमतों में वृद्धि की अपवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

गढ रोड पर भी नानपुर गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। वहीं ट्रैक्टर में ड्रम लेकर डीजल लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। देर शाम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे लोगों को तेल नहीं मिलने के कारण वापस लौटना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल का स्टाक खत्म होने की बात कही जा रही है। सुबोध कुमार ने बताया कि वह भी अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। लेकिन उन्हें भी दो पेट्रोल पंप से वापस लौटना पड़ा और इसके अलावा जब वह अन्य पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे तो उन्हें लंबी कतार का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे महायुद्ध के चलते पेट्रोल और डीजल पर रेट बढ़ने वाले हैं। लोगों को उम्मीद है कि मतगणना परिणाम आने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ेगे।

Read also: पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए, केंद्र का चुनावी ऑफर खत्म होने जा रहा है : राहुल गांधी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...