सहारनपुर। आवारा कुत्तों के आतंक से हर कोई परेशान है। आवारा कुत्तों की भेट एक पांच साल की मासूम बच्ची चढ़ गई। आवारा कुत्तों ने दर्दनाक तरीके से पांच साल की मासूम बच्ची को नोचकर खा डाला। जब बच्ची को तलाश गया तो उसका कंकाल परिजनों को मिला। यह पहला मौका नहीं है जब आवारा कुत्तों ने बच्ची को अपना शिकार बनाया हो। इससे पहले भी आवार कुत्ते मासूम बच्चों को अपना शिकार बनाते रहे हैं। यह मामला गांव बुड्ढाखेडा का है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। जिसकी शिकायत की गई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
Read also: यूपी के गांव में आवारा कुत्तों ने लापता व्यक्ति की लाश खोदकर जमीन से बाहर निकाली
चिलकाना के बुड्ढाखेडा के जावेद अहमद शाम घर से गांव के पास स्थित दुकान पर गया था। जावेद के पीछे उसकी 5 साल की बच्ची शिफा भी निकल गई। जिसकी जानकारी जावेद को नहीं हो पाई। बच्ची अकेले चलती हुई सुनसान सड़क पर गांव के बाहर पहुंच गई। बच्ची को अकेले देखकर खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को पल में नोच खाया। देर शाम जब बच्ची का पिता जावेद घर आया तब बच्ची को न पाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव के बाहर उसकी बच्ची के कपड़े व कु्त्तों द्वारा नोचा उसका कंकाल मिला।
Read also: चार नर कंकालों का धार्मिक रीति-रिवाज के साथ किया अंतिम संस्कार
इसे देख बच्ची के परिजनों को सदमा लगा। देर रात बच्ची के कंकाल को दफना दिया। मृतका शिफा जावेद के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की थी। उससे बड़ा एक भाई है तथा दूसरा छोटा भाई है। इस हादसे से ग्रामीणों में खौफ है।

