पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने अनोखे अंदाज में विश्व कप में भाग लेने गयी टीम के खिलाड़ियों के लिए सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी किया है। मोहम्मद हफीज ने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए जाहिर तौर पर एक सुझाव देने वाला ट्वीट किया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. मोहम्मद हफीज ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कुर्बानी के जानवर हाज़िर हों.
पूर्व कप्तान ने अपने संदेश में यह नहीं बताया कि उनका इशारा खिलाड़ियों या प्रबंधन या किसकी ओर था. उन्होंने अपने संदेश के साथ पाकिस्तान क्रिकेट का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है. इसके अलावा मोहम्मद हफीज ने अपने एक अन्य संदेश में उच्च अधिकारियों की भी आलोचना की है. वहीं आईसीसीटी ट्वेंटी विश्व कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के खिलाफ खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा करने का फैसला किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध में पदावनत कर दिया जाएगा, जबकि कई क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध से हाथ धोना पड़ेगा।
वहीँ खबर है कि कप्तान बाबर आज़म को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट कप्तानी अब नहीं सौंपी जाएगी, पहले कहा जा रहा था कि शाहीन आफरीदी को हटाकर बाबर आज़म को सफ़ेद बाल क्रिकेट टीम का कप्तान बनाने के बाद उन्हें रेड बाल क्रिकेट टीम का भी कप्तान बनाया जायेगा लेकिन टी 20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन की वजह से अब टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद को बरकरार रखा जायेगा। वैसे ये पाकिस्तान क्रिकेट में आम बात है कि खराब प्रदर्शन के बाद वहां पर बड़ा हंगामा होता है. न्यूज़ीलैण्ड की टीम भी 37 साल बाद किसी विश्व कप के league राऊंड में बाहर हो गयी है लेकिन न्यूज़ीलैण्ड से किसी भी तरह की कोई बात सुनने को नहीं मिल रही है.

