Asia Cup 2023: वो पांच भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने एशिया कप में बनाए सबसे अधिक रन

इंटरनेशनलAsia Cup 2023: वो पांच भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने एशिया कप में बनाए...

Date:

Asia Cup 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। Asia Cup शुरुआत 30 अगस्त से होगी। Asia Cup का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है। छह देशों के बीच खेले जाने वाले Asia Cup टूर्नामेंट में भारतीय टीम को Asia Cup खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
हालांकि, Asia Cup में टीम इंडिया की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी बल्लेबाजों के कंधों पर होगी। Asia Cup के इतिहास में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला खूब रन उगलता रहा है। यही कारण है कि टीम ने सात बार Asia Cup खिताब अपने नाम किया है। भारत के ऐसे पांच बल्लेबाज हैं जिन्होंने Asia Cup टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगाया है।

सचिन तेंदुलकर
भारत की तरफ से Asia Cup के इतिहास में सबसे अधिक रन सचिन तेंदुलकर के बल्ले से निकले। सचिन ने Asia Cup टूर्नामेंट में 23 मैचों में 51 रन की औसत से 971 रन बनाए हैं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने Asia Cup में दो शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा
भारतीय टीम के मौजूद कप्तान रोहित शर्मा Asia Cup में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। हिटमैन रोहित शर्मा को Asia Cup टूर्नामेंट बेहद रास आता है। उन्होंने Asia Cup में अपनी 21 पारियों में 46 की औसत से 745 रन बनाए हैं। रोहित ने Asia Cup में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र शतक जमाया है। जबकि 6 फिफ्टी उनके बल्ले से निकली है।

एमएस धोनी
Asia Cup में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी तीसरे नंबर पर हैं। माही ने Asia Cup टूर्नामेंट में कुल 16 पारियां खेली हैं। जिनमें 648 रन ठोके हैं। इस दौरान माही ने एक सेंचुरी और तीन फिफ्टी बनाई है।

विराट कोहली
विराट कोहली Asia Cup में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। विराट ने Asia Cup टूर्नामेंट में 10 पारियां खेली हैं। जिसमें विराट ने 61 रन की औसत से 613 रन बनाए हैं। किंग कोहली के बल्ले से Asia Cup में तीन सेंचुरी निकली है। उन्होंने एक फिफ्टी लगाई है।

गौतम गंभीर
भारतीय टीम की ओर से Asia Cup में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में गौतम गंभीर पांचवें पायदान पर हैं। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने Asia Cup टूर्नामेंट में 573 रन बनाए हैं। इस दौरान गंभीर ने अपने बल्ले से 5 अर्धशतक लगाए। जबकि एक सेंचुरी श्रीलंका के खिलाफ लगाई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related