सचिन को लाइफटाइम अचीवमेंट, बुमराह को सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर का पुरस्कार

फीचर्डसचिन को लाइफटाइम अचीवमेंट, बुमराह को सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर का पुरस्कार

Date:

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शनिवार को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 51 वर्षीय तेंदुलकर के नाम खेल के इतिहास में सबसे अधिक टेस्ट और वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है।

31 वर्षीय बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे, उन्होंने पांच टेस्ट में 32 विकेट लिए। शानदार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला वर्ग में 2023-24 की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पुरस्कार जीता। ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर रहीं मंधाना ने 2024 कैलेंडर वर्ष में चार शतकों के साथ 743 रन बनाए। 28 वर्षीय मंधाना ने 57.86 की औसत और 95.15 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ऑफ स्पिनर अश्विन को एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रविचंद्रन अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का पुरस्कार जीता।

महिलाओं में आशा शोभना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का पुरस्कार दिया गया, क्योंकि उन्होंने जून 2024 में बेंगलुरु में अपने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4/21 का प्रदर्शन करते हुए भारत को 143 रनों से जीत दिलाई।

अनुभवी ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा को 13 मैचों में 24 विकेट लेने के लिए वनडे में सबसे अधिक विकेट लेने के पदक से सम्मानित किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...