दिल्ली में 15 जून से रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी उपलब्ध

फीचर्डदिल्ली में 15 जून से रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी उपलब्ध

Date:


दिल्ली में 15 जून से रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी उपलब्ध

नई दिल्ली: रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में 15 जून से उपलब्ध होगी। केंद्र सरकार ने वैक्सीन की एक खुराक के लिए 1,145 रुपए की अधिकतम कीमत तय की है। जिसमें अस्पताल का चार्ज और टैक्स भी शामिल है।

देश की तीसरी वैक्सीन
स्पुतनिक-वी लगाने का पहला चरण अपोलो अस्पताल और डॉ. रेड्डीज ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत 17 मई को हैदराबाद में और 18 मई को विशाखापट्टनम में शुरू किया था। स्पुतनिक वी वैक्सीन को भारत में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल द्वारा आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। कोविशील्ड और कोवैक्सिन के बाद कोविड-19 के लिए लगाई जाने वाली देश की तीसरी वैक्सीन है।

94.3 फीसद प्रभावी
इस वैक्सीन को रूस की गैमेलिया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने विकसित किया है। इसे 94.3 फीसद प्रभावी माना जाता है, जो कि देश में मौजूद कोरोना की वैक्सीन में सबसे ज्यादा प्रभावी है। अभी तक देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन लगाई जा रही है।

30 लाख मिलीं
केंद्र ने निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन की अधिकतम कीमत तय कर दी है। जिसके तहत स्पुतनिक-वी की कीमत में 948 रुपए वैक्सीन के, 47 रुपए जीएसटी और 150 रुपए के सर्विस चार्ज के बाद 1,145 रुपए तय की गई है। हाल ही में भारत को करीब 30 लाख स्पुतनिक वी वैक्सीन की डोज मिली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...