पैराग्लाइडिंग का आनंद लेना चाहते है तो एक बार खज्जियार जरूर जाएं

ट्रेवलपैराग्लाइडिंग का आनंद लेना चाहते है तो एक बार खज्जियार जरूर जाएं

Date:


पैराग्लाइडिंग का आनंद लेना चाहते है तो एक बार खज्जियार जरूर जाएं

लाइफस्टाइल डेस्क: एडवेंचर ट्रिप ट्रेंडिंग में है , जिस वजह से लोग ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, केबल कार राइड, स्काइडाइविंग, कायकिंग, ड्रैगन बोट आदि का लुत्फ़ उठाते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी की दूसरी लहर के सब  बंद कर दिया गया था। लेकिन अब कई राज्यों में लॉकडाउन हटा दिया गया है | और अगर आप पैराग्लाइडिंग करने के लिए जगह देख रहे है तो  हिमाचल की इन जगहों की जरूर सैर करें।

हिमाचल की इन जगहों पर तीन दिवसीय पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल तीन दिनों तक चलेगा। पैराग्लाइडिंग का अलावा ड्रैगन बोट का भी आनंद ले सकते है | चंबा के डिप्यूटी कमीशनर डीसी राणा ने कहा कि तीन दिवसीय ड्रैगन बोट फेस्टिवल का आयोजन चमेरा झील में और पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन डलहौजी के समीप खज्जियार में अक्टूबर महीने में होगा | डिप्यूटी कमीशनर राणा ने ये भी कहा कि खज्जियार के समीप अन्य पैराग्लाइडिंग जगहों की खोज जारी है। 

Read also: ऋषभ एकेडमी 59 लाख के फीस घोटाले में स्कूल का पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में खज्जियार गांव है , ये गांव पर्वतों से घिरा एक मैदान है। खज्जियार अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है , इसको  “मिनी स्विटजरलैंड” कहकर भी पुकारा जाता है। प्रशासन की तरफ से पर्यटकों को लुभाने के लिए पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो एक बार खज्जियार जरूर जाए | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related