Russia-Ukraine War: रूस ने तेज किये यूक्रेन पर हमले, बढ़ रही जेलेन्स्की की मुश्किलें

इंटरनेशनलRussia-Ukraine War: रूस ने तेज किये यूक्रेन पर हमले, बढ़ रही जेलेन्स्की...

Date:

रूस-यूक्रेन जंग के 95 दिन बीत चुके हैं, इसी बीच में यूक्रेन के सेवरोडोनेटस्क शहर में रूस ने हमले तेज कर दिये हैं। इसी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की ने खारकीव के स्टेट सिक्योरिटी हेड रोमन ड्यूडिन को बर्खास्त कर दिया है, वहीं ड्यूडीन खारकीव को डिफेंड करने में नाकाम रहें हैं, जिसके कारण उनके ऊपर यह कार्यवाही की गयी है।

इसके साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की ने खारकीव शहर का दौरा भी किया, जहाँ उन्होंने अपनी सेना के सभी पहलुओं को जाना। वहीं रूस के आगामी हमलों के बारे में जानकारी देते हुये यूक्रेन आर्मी ने कहा कि उत्तरी इलाकों में सुमि और चेरन्हिव में रूस ने बमबारी की है, जहाँ रूस ने हमारे सैनिकों को घेरने के साथ लॉजिस्टिक रूट्स को ब्लॉक भी कर दिया है। वहीं रूसी सेना तेजी के साथ उत्तर-पूर्वी बाहरी इलाके में पैर जमाने की कोशिश कर रहा है, जहाँ रूसी सैनिक सिवरस्की नदी को पार करने की कोशिश कर रहें हैं।

इसके साथ ही पोलैंड ने यूक्रेन की बड़ी मदद करने की घोषणा की है, जहाँ यूक्रेन को उन्होंने 18 होवित्जर तोपें देने का फैसला किया है। बता दें कि इन तोपों की खूबी ये है कि यह 40 किलोमीटर तक फायर कर सकती हैं, साथ ही 1 मिनट में 6 वार फायर कर सकती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...