यूक्रेन में फंसे बागपत के छात्र वीडियो काल पर बताए भयावह हालात

उत्तर प्रदेशयूक्रेन में फंसे बागपत के छात्र वीडियो काल पर बताए भयावह हालात

Date:


यूक्रेन में फंसे बागपत के छात्र वीडियो काल पर बताए भयावह हालात

बागपत। Russia Ukraine Conflict – इस समय यूक्रेन में हालात काफी खराब है। इसकी जानकारी वहां पर फंसे भारतीय अपने घर फोनकर या वीडियो काल के माध्यम से दे रहे है। रूस ने यूक्रेन पर हमले की संभावना से तो मना किया है लेकिन रूस पर इ तनी जल्दी कोई भरोसा करने को तैयार नहीं है। विश्व संगठनों द्वारा रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला नहीं करने का दबाव डाला जा रहा है। लेकिन रूस इसके लिए कितना तैयार होता है ये तो उसको ही पता होगा।

Read also: भारतीय नागरिकों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने को कहा गया

यूक्रेन में करीब 25 हजार भारतीय युवा पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश मेडिकल की डिग्री के लिए वहां पर गए हुए हैं। बागपत की रहने वाली एक छात्रा यूक्रेन से एमबीबीएस की पढाई कर रही है। वह और उसकी सहेलियां वापस लौटने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन टिकट के दामों में कई गुना बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जिसके बाद वापस लौटने की राह और कठिन हो चुकी है। शहर के रहने वाले ओमवीर सिंह ढाका की पुत्री अनुष्का यूक्रेन के ओडेसा विवि से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। अनुष्का ने गत मंगलवार को वीडियो काल कर अपने घर पर बात की। ​जिसमें उसने अपने और सहेलियों के बारे में जानकारी के साथ यूक्रेन के हालातों के बारे में भी परिजनों से बात की।

अनुष्का ने बताया कि यह विवि के पास ही अपनी सहेलियों के साथ रह रही है। जिसमें उसके साथ गुरुग्राम की दिव्यांशी,करनाल की दीप्ति भी है। अनुष्का ने बताया कि वहां की सरकार ने विवि की ओर से एक फार्म भरवाया है। जिसमें कभी भी देश छोड़ने के लिए कहा गया है। रूस की सेना ने शहर को चारों ओर से घेरा हुआ है। लोग सहमे डरे हुए हैं। मकान के ऊपर हर 10 मिनट के बाद हेलीकाप्टर उड़ता हैं। खाने पीने की चीजों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं।

Read also: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जर्मन चांसलर के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की

उन्होंने भी घर पर खाने का काफी सामान जमा कर लिया है। रूस द्वारा हमले की आशंका को देखते हुए वो सहेलियों सहित वहां से निकलना चाहती है लेकिन भारत के लिए फ्लाइट नहीं मिल रही। भारत के लिए टिकट के दाम दस गुना बढ़ गए हैं। बीस हजार रुपये की टिकट इस समय ढाई लाख रूपये में मिल रही है। वो लोग लगातार भारतीय दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में है। ओमवीर ने बताया कि बेटी को सकुशल लाने के ​लिए वो भी अधिकारियों से बात कर रहे हैं।
वहीं बड़ौत के रहने वाले विक्रांत और प्रिंस भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। टीकरी में अध्यापक प्रदीप के पुत्र विक्रांत यूक्रेन की डेनीपरो विवि से एमबीबीएस कर रहे हैं। वे प्रतिदिन कई बार बेटे से वीडियो काल पर बात कर वहां के हालातों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related