Russia Ukraine News: रूस ने क्रिवी रिह शहर को बनाया निशाना, सामूहिक कब्र में मिली 400 से अधिक लाश

इंटरनेशनलRussia Ukraine News: रूस ने क्रिवी रिह शहर को बनाया निशाना, सामूहिक...

Date:

मास्कोरूसी सेना पर अब भारी पड़ रहे यूक्रेनी सेना से बौखलाकर रूस ने यूक्रेन के शहर क्रिवी रिह पर हमला किया है। जहां पर उसने क्रिवी रिह शहर के एक बड़े बांध को तबाह कर दिया है। इससे हजारों लोगों के घरों में पानी घुस गया है। उधर, इजियम शहर में स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया गया है कि एक सामूहिक कब्र में 400 से अधिक लाशें मिलने की खबर सामने आई है।  जानकारी के मुताबिक, रूसी सेना ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवीरिह के पास इनहुलेत्स नदी पर बने एक बांध को क्रूज मिसाइलों से उड़ा दिया। इससे शहर के बड़े हिस्से में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। फिलहाल शहर के निवासियों को बाहर निकाला जा रहा है।

क्रिवी रिह शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख ऑलेक्जेंद्र विलकुल ने जानकारी दी है कि इन ताजा हमलों के चलते शहर के दो जिलों में 22 सड़कें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। उधर जेलेंस्की ने रूस को आतंकी देश बताते हुए कहा कि रूस सेना के साथ नागरिकों से युद्ध लड़ रहा है। यह बताता है कि वह एक कमजोर देश है।  शहर की सबसे बड़ी हाइड्रोटेक्निकल संरचना पर रूसी मिसाइलों के हमले के बाद इनहुलेत्स नदी ने कई हिस्सों में तबाही मचाई है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। शहर मेयर ने कहा, बाढ़ के हालात पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा, यूक्रेनी सेना ने रूस द्वारा कब्जाए क्षेत्रों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया है। इससे रूस बौखला उठा है।

स्थानीय मीडिया ने क्षेत्रीय पुलिस का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि सामूहिक कब्र मिली है। बताया गया है कि यूक्रेनी अधिकारियों को पूवÊ शहर इजियम में मिली इस सामूहिक कब्र में 440 से अधिक शव दफनाए गए हैं। बीते दिनों यहां से यूक्रेनी सैन्य बलों ने रूसी सैनिकों खदेड़ दिया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर जानलेवा हमले की कोशिश की हैं। हालांकि इस हमले में पुतिन बाल-बाल बच गए। रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी लिमोजिन कार के पास एक बम फेंका गया। दावा है कि कार से घर लौटते वक्त पुतिन के ऊपर हमला हुआ है। पुतिन के बॉडीगार्ड सहित अन्य को निलंबित कर हिरासत में लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related