रूस का दावा, अक्टूबर से वैक्सीनेशन होगा शुरू

फीचर्डरूस का दावा, अक्टूबर से वैक्सीनेशन होगा शुरू

Date:


रूस का दावा, अक्टूबर से वैक्सीनेशन होगा शुरू

मॉस्कोः कोरोना वायरस का पूरी दुनिया में कहर बरपा हुआ है। हर कोई वैक्सीन का इंतजार कर रहा है। इस बीच रूस ने कहा है कि वह 12 अगस्त को दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन को रजिस्टर करवाने जा रहा है। इसके साथ ही वह अक्टूबर की शुरुआत में सामूहिक टीकाकरण किया जाएगा।

पहला देश बनेगा रूस
रूस का दावा है कि वह कोविड-19 टीके को स्वीकृति देने वाला पहला देश बनने जा रहा है। इसे लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिक चिंतित हैं कि कहीं अव्वल आने की यह दौड़ उलटी न साबित हो जाए। हालांकि रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को का कहना है कि वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में 100 फीसदी सफल रही है।

सितंबर में ‘औद्योगिक उत्पादन’ शुरू करने का वादा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘जोखिम समूहों’ के सदस्यों, जैसे चिकित्सीय पेशेवरों को इस महीने टीका लगाया जा सकता है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या वे तीसरे चरण के अध्ययन का हिस्सा होंगे जिसे टीके को ‘सशर्त मंजूरी’ मिलने के बाद पूरा किया जाना है। उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने सितंबर में ‘औद्योगिक उत्पादन’ शुरू करने का वादा किया और सामूहिक स्तर पर टीकाकरण अक्टूबर में शुरू होगा। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ, डॉ एंथनी फाउची ने इस त्वरित दृष्टिकोण पर पिछले हफ्ते सवाल उठाए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...