रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में ED को नहीं मिले 15 करोड़ : सूत्र

बॉलीवुडरिया चक्रवर्ती के अकाउंट में ED को नहीं मिले 15 करोड़ :...

Date:


रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में ED को नहीं मिले 15 करोड़ : सूत्र

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में CBI के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रहा है. ED ने शुक्रवार को सुशांत की दोस्त व बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से करीब 8 घंटे पूछताछ की. एजेंसी ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शौविक चक्रवर्ती से भी पूछताछ की. सुशांत मामले में अब तक की तफ्तीश में एजेंसी को रिया के खातों में 15 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं.

पैसे कहीं और भी ट्रांसफर हुए
NDTV की खबर के मुताबिक़, ED सूत्रों का मानना है कि इसका मतलब पैसे कहीं और भी ट्रांसफर हुए हैं. सुशांत के जिन-जिन बैंकों में खाते थे, वहां के बैंक कर्मचारियों से भी ED जल्द पूछताछ करेगी. वहीं रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक आज भी ED दफ्तर पहुंचे . जल्द ही इस मामले में सुशांत के करीबी अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी.

SSR के पिता ने कहा, पर्याप्त सबूत
बता दें कि इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सुशांत के पिता केके सिंह ने शीर्ष अदालत में जवाब दाखिल करते हुए कहा कि पिछले एक साल से रिया के आपराधिक कृत्य को साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related