Senior National Athletics Championship: सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगी मेरठ की बेटी रूपल

मेरठ रीजनSenior National Athletics Championship: सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगी मेरठ...

Date:

जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी धाक जमाने के बाद जल्द ही मेरठ की बेटी रूपल चौधरी सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगीं। गुजरात के गांधीनगर में आगामी 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक नेशनल खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर के दिग्गज खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। बता दें कि मेरठ की बेटी रूपल चौधरी ने कोलंबिया में हुई जूनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का झंडा बुलंद किया। मेरठ की रूपल चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। इतना ही नहीं 4×400 मीटर रिले टीम इंवेंट का सिल्वर मेडल जीतकर रूपल चौधरी ने भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया था। इसी के साथ ही रूपल चौधरी  वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं हैं। रूपल चौधरी अब इस समय गांधीनगर  में होने वाली नेशनल खेल प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। रूपल चौधरी इस बार सीनियर वर्ग एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगी। रूपल चौधरी ने बताया कि नेशनल खेल प्रतियोगिता में सीनियर टीम के साथ खेलने पर अपनी तैयारी का पता चलेगा। जिससे वो अगले साल 2023 में होने वाले एशियन गेम्स के लिए खुद को तैयार कर सकेंगी। 

सुबह 3ः15 पर दिन की शुरूआत:- 

रूपल चौधरी ने बताया कि उनके दिन की शुरूआत सुबह 3ः15 पर होती है। वो सुबह 3ः15 पर उठकर ट्रैक पर चली जाती हैं। सप्ताह में दो दिन उनको अपनी प्रैक्टिस के लिए दिल्ली जाना होता है। इसके लिए भी उनको इसी समय उठना होता है। रूपल कहती हैं। कि जिस सिंथेटिक ट्रैक पर प्रतियोगिताएं होती हैं वो मेरठ में नहीं है। इसलिए उनको दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दो दिन प्रैक्टिस के लिए जाना होता है। इसमें उनके कोच विशाल सक्सेना और उनकी पत्नी अमिता सक्सेना पूरी मदद कर रहे हैं। कोच विशाल अपनी कार से ही रूपल चौधरी को दिल्ली लेकर जाते हैं और वापस लेकर आते हैं। बता दें कि रूपल चौधरी रोहटा रोड स्थित जैनपुर शाहपुर की बेटी हैं। आज उन्होंने अपने गांव और मेरठ का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related