मेरठ: मकान खाली कराने को लेकर जमकर चले लाठी-डण्डे, कई लोग ज़ख़्मी, 12 लोग हिरासत में

मेरठ रीजनमेरठ: मकान खाली कराने को लेकर जमकर चले लाठी-डण्डे, कई लोग ज़ख़्मी,...

Date:


मेरठ: मकान खाली कराने को लेकर जमकर चले लाठी-डण्डे, कई लोग ज़ख़्मी, 12 लोग हिरासत में

मेरठ: मकान पर कब्ज़े को लेकर शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहालनगर में दो गुटों के बीच आज खूनी संघर्ष हो गया. दोनों पाहकशों के जमकर लाठी डण्डे चले जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हुए. इस दौरान कई वाहनों को भी तोड़ा गया. इस मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के 12 लोगों को हिरासत में ले लिए है.

दरअसल झगड़ा किरायेदार से मकान खाली कराने को लेकर हुआ. मकान मालिक अनीस ने बताया कि दो साल पहले खुशहालनगर में एक मकान खरीदा था इस मकान में बीते सात महीने से आसिफ नाम का व्यक्ति किराये पर रह रहा था. अनीस के मुताबिक वह आसिफ से मकान खाली करवाना चाह रहा था मगर उसने मकान खाली करने से इंकार कर दिया था.

मंगलवार को जब अनीस मकान खाली कराने पहुंचा तो आसिफ और अनीस के लोगों में मारपीट शुरू हो गयी। इस हंगामे के दौरान कार, बाइक और स्कूटर सहित कई अन्य वाहन तोड़ दिए गए। मारपीट की इस घटना में आसिफ, इस्लामुद्दीन, गुलफाम और उसका बेटा कैफ बुरी तरह घायल हुआ है।

इस बीच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंगा फसाद करने के आरोप में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। मामले में कुल 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में हंगामा करने वाले कई लोग क़ैद हो गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related