Islamabad : एयर होस्टेस को ‘अंडरगारमेंट’अनिवार्य करने पर पाक में बवाल, विरोध के बाद पीआईए की सफाई

इंटरनेशनलIslamabad : एयर होस्टेस को ‘अंडरगारमेंट’अनिवार्य करने पर पाक में बवाल, विरोध...

Date:

इस्लामाबाद। एक तरफ ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब अनिवार्य करने को लेकर चारों तरफ आंदोलन हो रहे हैं। वहीं अब दूसरी ओर पाकिस्तान में एक और बवाल की शुरूआत हो चुकी है। पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एयर होस्टेस और क्रू मेंबर को यात्रा के दौरान अंडरगामेंट पहनना अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश पाक सरकार ने शुक्रवार को जारी किए थे। उसके बाद से पाक सरकार के इस आदेश पर बवाल मच गया है। देश में सरकार के इस आदेश की निंदा हो रही है। 
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस(पीआईए) द्वारा केबिन क्रू और एयरहोस्टेस के अंडरगामेंटस अनिवार्य करने के बाद से इस पर तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। विपक्षी पार्टियां सहित कई संगठनों ने इसका विरोध शुरू किया है। चारों तरफ आलोचना होती देख पीआईए ने ये फरमान वापस ले लिया और स्पष्टीकरण जारी किया है। 

पीआईए के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी ने लिखित स्पष्टीकरण में कहा इस तथ्य के बावजूद कि इस सलाह के पीछे की भावना उचित ड्रेस कोड सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मानक बुलेटिन में अनजाने में शब्दों का अनुचित चयन हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से यह खेद है और मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि इस प्रकरण में प्रकाशित शब्दों के बजाय शब्द अधिक सभ्य और उपयुक्त हो सकते थे।  वहीं दूसरी ओर पाक नेशनल एयर लाइंस के महाप्रबंधक आमिर बशीर ने कहा कि पाक एयर होस्टेस के एयर लाइंस के दफ्तर में आते समय होटलों में ठहरने के दौरान और दूसरे शहरों की यात्रा के समय अनुचित कपड़े पहनने के बारे में कई प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई थी। ड्रेस ठीक से नहीं पहनने के कारण पीआईए की छवि खराब हो रही है। इसलिए अब एयर होस्टेस की ड्रेस पर नजर रखी जाएगी। उन्हें कहा गया है कि वे पारदर्शी कपड़े पहनते समय अंडरवियर अनिवार्य रूप से पहनें। जिससे कि उनके कपडे़ आपत्तिजनक न लगें। उन्हें हमेशा उचित ड्रेस पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related