अभी दो तीन दिनों से सोशल मीडया और क्रिकेट जगत में इस बात की चर्चा हो रही थी कि विराट कोहली को टी 20 विश्व कप की टीम में शामिल नहीं करने का BCCI ने फैसला किया है, सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी हुई थी, गांगुली जैसे पूर्व कप्तान विराट कोहली की अहमियत के बारे में बता रहे थे. कई और पूर्व क्रिकेटर भी इस बहस का हिस्सा बने थे और बोर्ड को ऐसी भूल न करने की सलाह दी थी, खबर तो ये भी थी कि रोहित शर्मा भी इस खबर को लेकर काफी नाराज़ थे और कथित तौर पर बोर्ड से भिड़ गए थे. मगर आज जब अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का एलान हुआ तो उसमें विराट कोहली का नाम है और रोहित शर्मा उस टीम के कप्तान हैं, कहने का मतलब दोनों ही खिलाडियों की टी 20 टीम में वापसी हुई है। बता दें कि रोहित और विराट कुछ समय से टी 20 टीम का हिस्सा नहीं थे और हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी कर रहे थे.
अब लगभग एक साल बाद रोहित और विराट की टी20 टीम में वापसी हुई है। रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम के कप्तान हैं। भारत के ये दोनों धुरंधर आखिरी बार टी20 विश्व कप 2022 में खेलते हुए दिखाई दिए थे और अब टी 20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों की एकबार फिर इस फॉर्मेट में वापसी हुई है. बता दें कि इस बार टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के साथ होने वाली ये सीरीज खास है। इस सीरीज में विश्व कप तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा। इस सीरीज के बाद ही अगले टी 20 विश्व कप के लिए टीम फाइनल होगी।
ये दोनों खिलाड़ी एक साल बाद इस फॉर्मेट में वापस आये हैं इस लिहाज़ से इन दोनों के लिए भी ये श्रंखला काफी अहम् होने वाली है. अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों के पास आगामी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर अपनी तैयारियों को परखने का सुनहरा मौका है। विश्व कप से पहले ये आखरी टी 20 श्रंखला होगी, इसके बाद आईपीएल का लम्बा शेड्यूल चलेगा और सारे खिलाड़ी उसमें बिज़ी हो जायेंगे।
Team India
Rohit Sharma (captain), Yashasvi Jaiswal, Shubman Gill, Virat Kohli, Tilak Verma, Rinku Singh, Jitesh Sharma, Sanju Samson, Shivam Dubey, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Axar Patel, Ravi Bishnoi, Mukesh Kumar, Avesh Khan and Arshdeep Singh. .

