Road Accident in Bulandshahr: बस—कार की भिड़ंत में एक ही घर के दो सहित तीन की मौत,बस में आग लगाने का प्रयास

उत्तर प्रदेशRoad Accident in Bulandshahr: बस—कार की भिड़ंत में एक ही घर के...

Date:


Road Accident in Bulandshahr: बस—कार की भिड़ंत में एक ही घर के दो सहित तीन की मौत,बस में आग लगाने का प्रयास

बुलंदशहर। एक सड़क हादसे (Road Accident in Bulandshahr) में एक ही घर के दो लोगों सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने बस में आग लगाने का प्रयास किया और सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर जाम को खुलवाया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद परिवारों में आज होली के दिन मातम छा गया है।

Read also: गुरुग्राम सड़क हादसे में चार फूड डिलीवरी ब्वॉयज की मौत

घटना डिबाई-शिकारपुर मार्ग के पास खुदादिया गांव की है। जहां पर देर रात एक बस और कार की आमने—सामने भीषण टक्कर हो गई। कार में करीब 9 लोग सवार थे जो कि हलवाई का काम करते थे और मेरठ से होली के मौके पर अपने घर आ रहे थे। मरने वालों में शिनाख्त गजेंद्र सिंह निवासी शिकारपुर, दानवीर सिंह और विशाल कुमार निवासीगण दौलतपुर डिबाई शामिल हैं। कार में सवार करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। होली के दिन मृतकों के घर मातम छा गया है। गांव में भी माहौल गमगीन हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related