RLD President Jayant बोले फिल्म पर नहीं पेट्रोल डीजल पर टैक्स घटाए सरकार

उत्तर प्रदेशRLD President Jayant बोले फिल्म पर नहीं पेट्रोल डीजल पर टैक्स घटाए...

Date:


RLD President Jayant बोले फिल्म पर नहीं पेट्रोल डीजल पर टैक्स घटाए सरकार

मेरठ। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (Film ‘The Kashmir Files’) को प्रदेश सरकार ने उप्र में टैक्स फ्री कर दिया। सरकार के इस फैसले का राजनैतिक विरोध शुरू हो गया। इसको लेकर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह (RLD chief Jayant Chaudhary) ने कहा है कि प्रदेश सरकार फिल्म की बजाय पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाए तो बेहतर होगा। चौधरी जयंत सिंह ने यह बात ट्वीट की है। बता दें कि देश में भाजपा शासित राज्यों में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री किया जा चुका है। इसको लेकर राजनैतिक दलों ने विरोध शुरू किया है। रालोद के चौधरी जयंत सिंह ने एक ट्वीट कर लिखा है कि पेट्रोल—डीज़ल पर सरकार को शुल्क घटना चाहिए। किसान के ट्रैक्टर और उपकरण पर टैक्स घटाए सरकार। सिनेमा और फिल्म को टैक्स फ़्री करने का क्या मतलब हैं। माना जा रहा है कि चौधरी जयंत सिंह ने यह ट्वीट ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर कहा है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाया गया है।

Read also: एमपी पुलिस को परिवार के साथ द कश्मीर फाइल्स देखने की मिलेगी छुट्टी

फिल्म देख केशव प्रसाद मौर्य ने हार के दर्द को किया कम :

वहीं यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम केशव मौर्य (Former Deputy CM Keshav Maurya) ने भी फिल्म देखी। केशव प्रसाद ने फिल्म देखकर अपनी चुनावी हार का दर्द भी दूर किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related