पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान की बल्लेबाज़ी जितनी अच्छी है, उनकी बातें भी उतनी ही अच्छी हैं. सचिन तेंदुलकर रिज़वान के बहुत चहेते खिलाड़ी रहे हैं, सचिन जब अपनी बल्लेबाज़ी के जौहर दिखाते थे रिज़वान बहुत खुश होते थे, उनका दिल करता था कि वो सेलिब्रेट करें लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ कोई भारतीय रन बना रहो तो उसका जश्न कैसे मनाया जा सकता है, रिज़वान का मन करता मगर डर की वजह से जश्न मन नहीं पाते थे. यह खुलासा रिज़वान ने एक बातचीत में किया.
रिज़वान को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से भी डर लगता है, हालाँकि यह उनके बचपन की बात है, अभी तो वह भारत के खिलाफ सबसे शानदार प्रदर्शन करने बल्लेबाज़ों में शामिल है लेकिन दोनों के बीच मैचों के दौरान जितना दबाव होता है, रिज़वान ने इस बात को स्वीकारा। रिज़वान इस वक्त टी-20 क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज़ हैं, उन्होंने यह मुकाम अपने कप्तान बाबर को पीछे ढकेल कर हैसल किया है.
एशिया कप में मोहम्मद रिज़वान ही हैं जो पाकिस्तानी बल्लेबाज़ी की लाज बचाये हुए हैं, यह कहना ज़्यादा मुनासिब होगा कि रिज़वान की बल्लेबाज़ी के दम पर ही पाकिस्तान एशिया के फाइनल में पहुंच सका वर्ना कप्तान बाबर आज़म समेत सभी बल्लेबाज़ टीम की लुटिया डुबोये हुए हैं, भला हो नसीम शाह का जो अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के आखरी ओवर में दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचा दिया।

