देहरादून। चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार कही जाने वाली ऋषि की नगरी ऋषिकेश आजकल श्रद्धालुओं से गुलजार है। ये श्रद्धालुगण चारधाम की यात्रा पर जाने के लिए ऋषिकेश में डेरा डाले हुए हैं। इन श्रद्धालुओं में सभी देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग है। कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं के पहुंचने से रौनक बिखरी हुई है। यहां के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर चारों ओर 24 घंटे श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी हुई है। इनमें कुछ श्रद्धालुगण ऐसे हैं जिसे चारधाम के दर्शन करने की बेताबी है तो वहीं श्रद्धालुओं का ऐसा तबका भी है जो चार धाम के दर्शन करके लौटा है। वे सब देवदर्शन के बाद तृप्त और संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं।
Also Read : Uttarakhand News : चार धाम यात्रा में अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर संध्या आरती में विभिन्न राज्यों की झलक श्रद्धालुओं के रूप में दिखाई देती है। बाजार में जगह-जगह खरीददारी करते श्रद्धालुगण अलग रौनक बिखेर रहे हैं। चारधाम की यात्रा संचालन केंद्र बस टर्मिनल कंपाउंड पर सुबह से शाम तक बाहर से आने वाले श्रद्धालुगण पंजीकरण कराने पहुंच रहे हैं। इनमें चार धाम यात्रा पर पहुंचकर भगवान के दर्शन की बेताबी दिखाई देती है। हर कोई जल्द यात्रा पर जाना चाहता है। जब इन्हें दर्शन के लिए लंबी तारीख मिल जाती है तो थोड़ा मायूस भी दिखाई देते हैं। लेकिन जल्द भगवान दर्शन की उम्मीद शरीर के भीतर नया जोश भरती है।
Also Read : Uttarakhand News : खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, ठंड में नजर आई श्रद्धालुओं की भीड़
प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो। यही कारण है कि आश्रम और धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है। चार धाम दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में बस टर्मिनल कंपाउंड पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन इन लोगों को अपने घर की ओर लौटना है। इसके लिए सभी श्रद्धालुगण रात गुजारना उचित समझते हैं।

