Sri Krishna Janmabhoomi Idgah Masjid dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह विवाद की सुनवाई को अदालत तैयार

उत्तर प्रदेशSri Krishna Janmabhoomi Idgah Masjid dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह विवाद की सुनवाई...

Date:

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पर निचली अदालत से लेकर सर्वोच्च अदालत तक मुक़दमे बाज़ी अभी चल ही रही थी कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मस्जिद विवाद पर भी सूट चलाने के लिए मथुरा की जिला अदालत अनुमति दे दी है, इसका मतलब है कि इस विवाद पर भी अब सुप्रीम कोर्ट तक बात पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को अब इस मामले की सुनवाई होगी।  

Also read: Court ने याचिकर्ता को लगाई फटकार, कहा- PIL को मज़ाक़ मत बनाइये

मनीष यादव नाम के एक व्यक्ति ने इससे पहले भी सिविल कोर्ट में अर्ज़ी डाली थी मगर वह ख़ारिज हो गयी थी, इधर ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर काफी डेवलपमेंट हुआ, श्रृंगार गौरी पूजा को लेकर अदालत न सिर्फ सुनवाई के लिए राज़ी हुई बल्कि मस्जिद परिसर के सर्वे के लिए कमीशन भी गठित कर दिया। वहीँ मथुरा ईदगाह विवाद पर नए सिरे मथुरा की जिला जज कोर्ट में अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री की और याचिका दाखिल की जिससे अदालत ने सुनवाई के योग्य मान लिया। अब इस मामले की सुनवाई भी अदालत में की जा सकेगी. 

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा ईदगाह विवाद में लंबित सभी मामले चार महीने में पूरे करने का आदेश जिला अदालत को दिया था। इसका मतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद की तरह इस मामले में सर्वे आदि की कार्रवाई जल्द हो सकती है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जिस जगह पर विवादित ईदगाह बानी हुई है वह ज़मीन श्रीकृष्ण जन्मस्थान की है इसलिए उस ज़मीन से ईदगाह को हटाकर ज़मीन कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान को सौंपी जाय। दावा यह भी है कि जहाँ पर ईदगाह बानी है उसी जगह पर श्री कृष्ण जन्मभूमि है और केशव मंदिर का गर्भ गृह भी। 

Also Read : Gyanvapi Mosque Complex survey: जारी रहेगा ज्ञानव्यापी मस्जिद का सर्वे, नहीं हटेंगे कोर्ट कमिश्नर, अदालत का आदेश

इस मामले में 6 मई को सुनवाई हुई थी, अदालत ने दोनों पक्षों को सुनकर फैसला 19 मई तक सुरक्षित रख लिया था। अभी देखना है कि अगली सुनवाई में अदालत हाईकोर्ट के आदेश की रौशनी में क्या फैसला लेती है, क्या यहाँ भी अदालत ज्ञानवापी मस्जिद की तरह कमीशन नियुक्त करके सर्वे का आदेश देगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...