RHTDM के सीक्वल में फिर रोमांस करेंगे आर माधवन और दिया मिर्जा

बॉलीवुडRHTDM के सीक्वल में फिर रोमांस करेंगे आर माधवन और दिया मिर्जा

Date:


RHTDM के सीक्वल में फिर रोमांस करेंगे आर माधवन और दिया मिर्जा

दीया मिर्जा और आर. माधवन 2001 में रिलीज फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ में मैडी और रीना के किरदार में नजर आए थे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है जो फिल्म के मेकर्स अब इसका सीक्वल बनाने की तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस ‘रहना है तेरे दिल में’ के मेकर्स को एक अच्छी स्क्रप्टि मिल गई है और इसके सीक्वल में भी माधवन और दीया की जोड़ी रोमांस करते हुए नजर आएगी।

‘रहना है तेरे दिल में’ के सीक्वल की शूटिंग का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसे जैकी भगनानी प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस फिल्म में मैडी और रीना की आगे की जिंदगी को दर्शाया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि 19 साल बाद ‘रहना है तेरे दिल में’ का सीक्वल भी लोगों को बहुत पसंद आएगा। बता दें कि फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आए थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जी का एक पुराना वीडियो कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिया अपने पॉपुलर गाने ‘जरा जरा महकता है’ पर परफॉर्म करती नजर आ रही थीं। ये गाना उनकी फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ का है। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म आज भी दीया के बेहद करीब है, ऐसे में फैंस भी इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related