एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे जानकारी मिली है कि आईफोन 13 सीरीज के तहत चार डिवाइस को उतारा जाएगा। हालांकि, ऐप्पल की तरफ से अभी तक iPhone 13 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कोरियन पब्लिकेशन ETNews की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल आईफोन 13 सीरीज के तहत iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को सितंबर 2021 में लॉन्च करेगा। फीचर की बात करें तो आईफोन 13 मिनी में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5.4 इंच का OLED डिस्प्ले और आईफोन 13 में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, यूजर्स को आईफोन 13 प्रो में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले और 13 प्रो मैक्स में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। ये दोनों ही स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली होंगी।
लीक्स की मानें तो कंपनी आईफोन 13 में नॉच का साइज कम करेगी, जिससे स्क्रीन का साइज बढ़ जाएगा। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि नॉच का साइज आईफोन 13 में कम किया जाएगा या फिर सभी मॉडल में किया जाएगा।
आपको बता दे iPhone 12 की भारत में शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है। iPhone 12 में 6.1 इंच का एचडी सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नई ए14 बायोनिक चिपसेट दी गई है। इसके अलावा इस फोन को MagSafe चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन iOS 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है।

