अभिनेता अरशद वारसी ने उस समय को याद किया है जब वह फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे। फिर उनकी एक फिल्म आई ‘तेरे मेरे सपने’ जो सुपरहिट रही। उस फिल्म के बाद एक पार्टी में अरशद वारसी की मुलाकात अभिनेता जीतेंद्र से हुई। उन्होंने एक्टर से कुछ ऐसा कहा था, जिससे उन्हें संघर्ष के दिनों में काफी मदद मिली.
आपको नही पता है तो बता दे कि अरशद वारसी ने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के रूप में की थी. पहले वह डोर-टू-डोर सेल्समैन के तौर पर काम करते थे। वह क्रीम-पाउडर, लिपस्टिक और कंघी जैसी चीजें बेचते थे । तब अरशद वारसी 17 साल के थे। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक एक फोटो लैब में भी काम किया। बाद में उन्होंने डांस की दुनिया में कदम रखा और कुछ फिल्मों में कोरियोग्राफर बन गये।
अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन फिल्म से डेब्यू
आपको बता दे कि अरशद वारसी ने 1996 में अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन की फिल्म से डेब्यू किया था , इस फिल्म का नाम ‘तेरे मेरे सपने’ था। फिल्म सुपरहिट रही. लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब वह तीन-चार साल तक बेरोजगार रहे। हिट के साथ-साथ फ्लॉप दौर को याद करते हुए अरशद वारसी ने कहा, जब ‘तेरे मेरे सपने’ हिट थी तो हर कोई कहता था कि यह लड़का बहुत अच्छा है। कॉमेडी में अच्छा. डांस और एक्शन भी अच्छा है. जब फिल्में फ्लॉप होने लगीं तो लोगों ने दूरी बनानी शुरू कर दी. अरशद वारसी के मुताबिक, अगर वह किसी पार्टी में जाते तो लोग उन्हें घर ले जाते। लेकिन जब फिल्में फ्लॉप होने लगीं तो लोग उनसे दूर भागने लगे, ये सोचकर कि कहीं वो उनसे काम न मांग लें.
जीतेंद्र ने अरशद वारसी को दी ये सलाह
अरशद वारसी ने बताया कि ‘तेरे मेरे सपने’ के हिट होने के बाद उनकी मुलाकात जीतेंद्र से एक पार्टी में हुई थी। तब अरशद वारसी ने एक साथ कई फिल्में साइन की थीं। एक्टर ने बताया, ‘जितेंद्र साहब ने मुझसे कहा था कि ये सब एक दिन दूर हो जाएगा. आपके पास कोई काम नहीं होगा. और यही वह समय है जब आपको मजबूत बनना है, साहस रखना है। जब तुम्हारे पास कुछ नहीं होगा और उस समय तुम हिम्मत हार जाओगे, तो तुम और भी नीचे चले जाओगे, और फिर कभी ऊपर नहीं उठ पाओगे।’
जीतेंद्र की फिल्म में अरशद वारसी बैकग्राउंड डांसर थे
मालूम हो कि जीतेंद्र अरशद को स्ट्रगल के दिनों से जानते थे। साल 1989 में अरशद वारसी जीतेंद्र की फिल्म ‘आग से खेलेंगे’ के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर बने थे। अरशद वारसी ने आगे बताया कि कैसे जीतेंद्र ने उन्हें बुरे समय से निकलने का गुरु मंत्र दिया था .जीतेंद्र ने अरशद वारसी से कहा, एक बार जब आप वो काम करना शुरू कर देते हैं जो नहीं करना चाहिए, तो आप कभी बाहर नहीं निकल सकते। आपको बता दे अरशद वारसी हाल ही में वेब सीरीज ‘असुर 2’ में नजर आए थे, जिसके लिए उन्होंने खूब तारीफें बटोरीं। वहीं 2022 में वह फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में नजर आए थे। अरशद अब अक्षय कुमार के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे।

