यूपी में अब सातों दिन खुलेंगे धार्मिक स्थल

उत्तर प्रदेशयूपी में अब सातों दिन खुलेंगे धार्मिक स्थल

Date:


यूपी में अब सातों दिन खुलेंगे धार्मिक स्थल

लखनऊ: प्रदेश के धार्मिक स्‍थल अब साप्‍ताहिक बंदी के दिन भी खुलेंगे। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए लोग धार्मिक मान्‍यताओं की पूर्ति कर सकेंगे। राज्‍य सरकार ने इसके दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। एक समय में धर्म स्‍थल के अंदर केवल 5 श्रद्धालु ही मौजूद रह सकेंगे।

भीड़ न जुटाने का निर्देश
प्रदेश में कोरोना के लगातार घटते मामलों और तेजी से सामान्‍य होते हालात को देखते हुए योगी सरकार ने धार्मिक स्‍थलों को साप्‍ता‍हिक बंदी के दिन भी खुले रखने का फैसला लिया है। कोरोना के कारण लंबे समय से धार्मिक स्‍थलों के बंद रहने के कारण लोग अपने आराध्‍य के दर्शन और पूजन के लिए परेशान थे। इसको देखते हुए राज्‍य सरकार ने धार्मिक स्‍थलों को साप्‍ताहिक बंदी के दिन भी खोलने का फैसला किया है। सरकार ने कहीं भी अनावश्‍यक भीड़ नहीं जुटने देने के निर्देश पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दिया है। आज प्रदेश में बाजार,रेस्‍टोरेंट और शापिंग माल रात नौ बजे तक खुले रहे। साप्‍ताहिक बंदी प्रदेश में फिलहाल लागू रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...