डिजिटल कंटेंट कारोबार में उतरेगी रिलायंस

बिज़नेसडिजिटल कंटेंट कारोबार में उतरेगी रिलायंस

Date:


डिजिटल कंटेंट कारोबार में उतरेगी रिलायंस

नई दिल्ली: डिजिटल कंटेंट की बेतहाशा बढ़ी रही मांग को भुनाने के लिए मुकेश अंबानी ने बड़ी तैयारी की है. खबर है कि उनकी कंपनी ओटीटी सर्विस नेटफ्लिक्स के साथ करार कर सकती है. खबर के मुताबिक मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली मीडिया कंपनी नेटवर्क -18 नेटफ्लिक्स के लिए डिजिटल कंटेंट तैयार कर सकती है. वह इस वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस कंपनी के लिए कई वेब सीरीज बनाने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक इस बारे में नेटफ्लिक्स की बातचीत वायाकॉम-18 से हो रही है जिसकी नेटवर्क-18 के साथ भागीदारी है.

दरअसल भारत में हिंदी और दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में डिजिटल कंटेंट की मांग बढ़ी है. वायाकॉम इस मार्केट को भुनाना चाहती है. यहां इसका मुकाबला अमेजन और वॉल्ट डिजनी से है. इसलिए वह नेटवर्क 18 के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स के लिए वेब सीरीज बनाने की योजना बना रही है. नेटफ्लिक्स की दर्शकों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है. 2018 में कंपनी ने कहा था उसका इरादा भारत में कम से कम दस करोड़ सब्सक्राइबर बनाने का है.नेटवर्क 18 और नेटफ्लिक्स के बीच करार से दोनों को फायदा हो सकता है. इससे नेटफ्लिक्स की सर्विस का दायरा बढ़ेगा और दूसरी ओर नेटवर्क-18 को रेवेन्यू बढ़ाने का मौका मिलेगा. विज्ञापन घटने और कोरोना वायरस संक्रमण के असर की वजह से कंपनी का रेवेन्यू काफी प्रभावित हुआ है.

इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म को लगातार नए निवेशक मिल रहे हैं. इसमें अब तक नौ निवेशकों ने हिस्सेदारी की है और इसमें बाहरी निवेशक 1 लाख ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुके हैं. मुकेश अंबानी को अपने रिलायंस समूह को कैश रिच बनाना है. साथ ही यह डिजिटल बिजनेस में काफी आक्रामकता के साथ आगे बढ़ने का इरादा रखती है. यही वजह है कि यह डिजिटल कंटेंट में ज्यादा से ज्यादा हाथ आजमाना चाहती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...