फ्यूचर रिटेल खरीदने को 48 कंपनियां दौड़ में, सरकार ने खरीदा 111 लाख टन गेंहू

बिज़नेसफ्यूचर रिटेल खरीदने को 48 कंपनियां दौड़ में, सरकार ने खरीदा 111...

Date:

नई दिल्ली। कर्ज से दबी फ्यूचर रिटेल को खरीदने के लिए 48 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसमें रिलायंस रिटेल, जिंदल पावर और अदाणी समूह भी हैं। इन्हें योग्य खरीदारों की सूची में चुना गया है।
10 अप्रैल को फ्यूचर रिटेल के समाधान पेशेवर ने इन कंपनियों की सूची जारी की थी। एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने 15 जुलाई तक के लिए कॉरपोरेट इंसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस को बढ़ा दिया था।

सरकार ने खरीदा 111 लख टन गेंहू

सरकार की गेहूं खरीद चालू विपणन वर्ष 2023-24 (अप्रैल-मार्च) में अब तक 12 फीसदी बढ़कर 111 लाख टन पहुंच गई है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 99 लाख टन थी। खाद्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, खरीद प्रक्रिया से अब तक 11.89 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के आधार पर 23,663.63 करोड़ रुपये इस पर खर्च होगा।

सरकार ने विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 3.42 करोड़ टन खरीद लक्ष्य रखा है। 2022-23 में 1.9 करोड़ टन की खरीद हुई थी। पिछले साल गर्मी की लहर के कारण घरेलू उत्पादन में गिरावट से गेहूं खरीद में गिरावट आई थी। हालांकि, इस साल गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 11.218 करोड़ टन के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...