REET 2022: आवेदन में सुधार का मौका हुआ शुरू, इस तारीख तक कर लें सुधार

एजुकेशनREET 2022: आवेदन में सुधार का मौका हुआ शुरू, इस तारीख तक...

Date:

राजस्थान में आयोजित होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट (REET 2022) के आवेदन में सुधार की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, वहीं यह सुविधा आज यानी 25 से शुरू हो गयी है। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन प्रपत्र पूरा कर लिया है, साथ ही उनके आवेदन प्रपत्र में कोई त्रुटि है तो वह उम्मीदवार इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

वहीं इसे सही करने के लिये उम्मीदवारों को reetbser2022.in पर जाना होगा, दूसरी तरफ इसके आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2022 को समाप्त हो गयी है। वहीं उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना है कि आवेदन में सुधार करने का मौका केवल एक बार ही दिया जा रहा है, ऐसे में बहुत ही ध्यानपूर्वक आवेदन में सुधार करें। इसके साथ ही आवेदन में सुधार का मौका केवल एक बार ही मिलेगा, जहाँ उम्मीदवार इसमें ध्यानपूर्वक सुधार करें, साथ ही आवेदन पत्र में सुधार के बाद इसका एक प्रिंट भी अपने पास निकाल करके रख लें।

इसके साथ ही इन आवेदनों में सुधार की अंतिम तिथि 27 मई, 2022 तय गयी है, ऐसे में उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर इसमें सुधार कर लें, साथ ही इसका लिंक वेबसाइट में एक्टिव हो चुका है। 

ऐसे करें आवेदन पत्र में सुधार- 
1. इसके लिये सर्वप्रथम इसकी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जायें। 

2. इसके बाद फॉर्म करेक्शन के लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब माँगी जा रही सभी जानकारी को भर दें।

4. अब इसे सही तरीके से भरकर ध्यान से एक बार चेक कर लें, इसके बाद इसे सबमिट कर दें। 

5. वहीं सबमिट होने के बाद इसके आवेदन प्रपत्र को निकाल करके भविष्य के लिये सुरक्षित रख लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...