Redmi Note 10 सीरीज भारत में अगले महीने होगी लाॅन्च, जाने क्या होगा ख़ास

टेक्नोलॉजीRedmi Note 10 सीरीज भारत में अगले महीने होगी लाॅन्च, जाने क्या...

Date:

Redmi Note 10 सीरीज का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि कंपनी इस सीरीज को भारत में अगले महीने यानि मार्च में लाॅन्च करने वाली है। यह खुलासा ई-काॅमर्स वेबसाइट Amazon India पर हुई लिस्टिंग से हुआ है। हालांकि, अभी लाॅन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई है। 

Amazon India पर हुई लिस्टिंग से यह स्पष्ट होता है कि Redmi Note 10 सीरीज भारत में एक्सक्लूसिवली Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस सीरीज के तहत कंपनी Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro दो स्मार्टफोन को बाजार में उतारेगी। फिलहाल इन स्मार्टफोन की फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है।  

लीक्स व टीजर के माध्यम से Redmi Note 10 सीरीज के कई खास फीचर्स का खुलासा किया जा चुका है। जिनके मुताबिक इस सीरीज में खास फीचर के तौर पर 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा जो कि यूजर्स शानदार फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसके अलावा Redmi Note 10 Pro में एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। जिनके मुताबिक Redmi Note 10 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में पंच होल कटआउट के साथ एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर पर पेश हो सकता है और इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लाॅन्च किया जाएगा। 

फोन के एक वेरिएंट में 4GB + 64GB स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 6GB + 64GB स्टोरेज दी जाएगी। कंपनी इसे ग्रे, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में लाॅन्च कर सकती है। वहीं Note 10 Pro की बात करें तो इसमें एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन 108MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...