Weather Report: 70 दिन में 135 मौतें, देहरादून सहित इन जिलों भीषण बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंडWeather Report: 70 दिन में 135 मौतें, देहरादून सहित इन जिलों भीषण...

Date:

Uttarakhand Weather Report: उत्तराखंड में भीषण बारिश से तबाही मची हुई है। तबाही के सैलाब में 70 दिन में अब तक 135 मौतें हो चुकी है। बारिश अब भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। कई हिस्सों में भीषण बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बीच आई आपदा ने ऐसे गहरे जख्म दिए हैंं जो भुलाए नहीं भूलेंगे।

उत्तराखंड में अब तक हुई घटनाओं में एसडीआरएफ ने 1226 लोगों की जान रेस्क्यू कर बचाई है। वहीं 135 शव बरामद किए हैं। गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में 18 लोग अभी भी लापता हैं। पिछले साल जून से सितंबर तक प्राकृतिक आपदाओं में मौत का आंकड़ा 245 था। हालांकि अभी अगस्त का आधा महीना और पूरा सितंबर बाकी है।

भारी बारिश लोगों की जान पर भारी

प्रदेश में भारी बारिश लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। मानसून में एक जून से अब तक 70 दिनों में नदी-नालों में डूबने, आपदाओं में 135 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अभी 20 से अधिक लोग लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। पिछले साल जून से सितंबर तक 245 की मौत हुई थी।

प्रदेश भर में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव के साथ नदी-नाले उफान पर हैं। भूस्खलन और नदी-नालों में बहने से लोगों की जानें जा रही हैं। एसडीआरएफ टीमें संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में तैनात हैं।
मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में आज शनिवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन छह जिलों में भारी बारिश

आज इन छह जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी है। अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश के आसार हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...