Realme C25 स्मार्टफोन की पहली सेल कल, जानिए कीमत और ऑफर्स

टेक्नोलॉजीRealme C25 स्मार्टफोन की पहली सेल कल, जानिए कीमत और ऑफर्स

Date:


Realme C25 स्मार्टफोन की पहली सेल कल, जानिए कीमत और ऑफर्स

Realme की तरफ से हाल ही में अपना एंट्री लेवल गेमिंग स्मार्टफोन Realme C25 लॉन्च किया था। इसकी बिक्री कल यानी 16 अप्रैल 2021 की दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।  इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट realme.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह ऑफलाइन स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। 

कीमत और ऑफर्स 

Realme C25 स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB + 64GB स्टोरेज और 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। फोन के 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। वह फोन का 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में आएगा। फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से 5 फीसदी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा फोन की खरीद पर 1,667 रुपये प्रतिमाह नो-कॉस्ट EMI ऑफर की जा रही है। 

Read also: मेरठ: कार में मिली BJP पार्षद की लाश, आत्महत्या का अंदेशा

स्पेसिफिकेशन्स 

Realme C25 एंड्राइड 11 ओएस के साथ Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन octa-core MediaTek Helio G70 प्रोसेसर से लैस है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और दोनों ही वेरिएंट में यूजर्स को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलेगा। इसका उपयोग करके एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

 फोटोग्राफी के लिए Realme C25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का है, जबकि इसमें 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर भी दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए यूजर्स फोन में दिए गए 8MP एआई फ्रंट कैमरे का लाभ उठा सकते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related