मेरठ: कार में मिली BJP पार्षद की लाश, आत्महत्या का अंदेशा

मेरठ रीजनमेरठ: कार में मिली BJP पार्षद की लाश, आत्महत्या का अंदेशा

Date:


मेरठ: कार में मिली BJP पार्षद की लाश, आत्महत्या का अंदेशा

मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के वार्ड-40 से भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू की आत्महत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कार में लाश मिली, प्रथम दृष्ट्या पार्षद की मौत को आत्महत्या माना जा रहा है क्योंकि लाश के पास ही एक तमंचा भी बरामद हुआ है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल में जुटी है।

कंकरखेड़ा थाने के निरीक्षक तपेश्वर सागर के अनुसार पावली खुर्द गांव के जंगल में एक क्रेटा कार चालू हालत में बुधवार देर रात से खड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मौके पर एक व्यक्ति की लाश कार में चालक सीट पर मिली, उसको गोली लगी हुई थी और पास ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। इसके लावा कार से शराब की बोतल और खाली ग्लास भी बरामद हुआ है।

तपेश्वर सागर ने बताया कि मृतक की जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ। उसकी छानबीन की गई तो पता चला कि रात करीब 12:30 बजे मिंटू ने अपने एक रिश्तेदार को एक ऑडियो संदेश भेजा था। इसमें वह यह कहते हुए सुने गए कि ”मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहा।” पुलिस निरीक्षक ने कहा कि भाजपा पार्षद मिंटू परिवार सहित कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेज-वन में रहते थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...