Realme 6 Pro को मिला नया अपडेट, सुपर पावर सेविंग मोड समेत और भी नए फीचर्स

टेक्नोलॉजीRealme 6 Pro को मिला नया अपडेट, सुपर पावर सेविंग मोड समेत...

Date:


Realme 6 Pro को मिला नया अपडेट, सुपर पावर सेविंग मोड समेत और भी नए फीचर्स

Realme ने अपने यूजर्स को दिवाली का खास तोहफा देते हुए Realme 6 Pro के लिए नवंबर सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट कर दिया है। इस अपडेट में यूजर्स को सुपर पावर सेविंग मेड और मल्टी यूजर फेस जैसे कई खास फीचर की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं इस सॉफ्टवेयर के साथ अक्टूबर 2020 सिक्योरिटी पेल को भी जारी किया गया है। जो कि स्मार्टफोन को पहले की तुलना में अधि​क सिक्योर करने के साथ ही परफॉर्मेंग के मामले में भी बेहतर बनाता है। हालांकि, इस अपडेट को अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किया गया है लेकिन जल्द ही कंपनी ने सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी। 

Realme 6 Pro के लिए जारी किए गए नए अपडेट की घोषणा कंपनी ने अपने आधिकारिक फोरम पेज पर शेयर की है। ​जहां दी गई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन के लिए RMX2061_11.A.37 नवंबर ओटीए अपडेट रोलआउट किया गया है। अगर आप Realme 6 Pro यूजर हैं तो फोन की सेटिंग में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं। अगर आपको अभी तक अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है तो इसके लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा। 

Realme 6 Pro

नए अपडेट में मिलेंगे खास फीचर्स

Realme 6 Pro को मिले नवंबर सॉफ्टवेयर में यूजर्स को कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी। इसमें सुपर पावर सेविंग मोड और ऑटो ब्राइटनेस को ऐड किया गया है। साथ ही अपडेट के बाद फोन का कॉलिंग लेआउट भी बदला हुआ नजर आएगा। सिक्योरिटी को अधिक मजबूत करने के लिए अक्टूबर 2020 एंड्राइड सिक्योरिटी पैच भी जारी कर दिया गया है। 

Realme 6 Pro को मिले अपडेट के बारे में कंपनी की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि इस कंपनी ने जानकारी दी है कि यह अपडेट फोन में आने वाले कई बग्स को फिक्स करेगा। पिछले दिनों यूजर्स को Reject With SMS फीचर में आने वाली कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब अपडेट के साथ इस दिक्कत को दूर कर दिया गया है। इसके अलावा सेटिंग में स्क्रीनशॉट बटन को भी ऐड किया गया है। इतना ही अब यूजर्स को फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान आने वाली समस्याओं का सामना नहीं करना होगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...