मैनपुरी। जनपद की 110 करहल विधानसभा क्षेत्र (Karhal Assembly seat) के ग्राम जसवंतपुर के प्राथमिक विद्यालय में आज फिर से मतदान कराया जा रहा है। जिसकी जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पोलिंग बूथ पर पुलिस प्रशासन की कडी व्यवस्था की गई है। जिसमें सीआरपीएफ (CRPF) जवानों के अलावा जिले के आलाधिकारी भी मौजूद रहें। बात करें मतदान की तो अब तक 451 लोग वोट डल चुके है। लगभग 41 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है और अनुमान है कि पिछली 20 तारीख को 71 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन अब लगभग 80 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है।
Read also- यूपी चुनाव का चौथा चरण : दोपहर 1 बजे तक 37.45 फीसदी हुआ मतदान
इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह ने बताया कि-किसी टैक्नीकल कमी के कारण पुन: दोबारा मतदान कराया जा रहा है क्योकि कर्मचारी की गलती से महिला आशा को मतदान पोलिंग बूथ पर बैठा दिया था। जिसके बाद चुनाव आयोग (Election Commission) ने इस कमी को देखते हुए फिर से मतदान के आदेश दिए थे।
वाइट-1-मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी
2-देवेंद्र सिंह (अखिलेश यादव) प्रतिनिधि

