लखनऊ। प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election) के चौथे चरण के लिए आज मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग द्वारा आज दोपहर 1 बजे के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार एक बजे तक यानी 6 घंटे में 37.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान 9 जिलों के 59 विधानसभा सीटों पर हो रहा है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक 37.45 फीसदी मतदान का आंकड़ा पूरी तरह से ठीक नहीं कहा जा सकता है। क्योकि कुछ मतदान केद्रों से आंकड़ों को आने में या मिलने में काफी समय लगता है। इस दौरान दोपहर 1 बजे तक हरदोई में 34.45 फीसदी
बांदा में 37.60 फीसदी,पीलीभीत में 41.21 फीसदी,लखीमपुर खीरी में 40.97 फीसदी,फतेहपुर में 40.17 फीसदी,रायबरेली में 40.14 फीसदी,लखनऊ में 35.09 प्रतिशत,उन्नाव में 35.01 प्रतिशत और सीतापुर में 36.84 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
Read also- चौथे चरण का चुनाव : मायावती समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान
उप्र विधानसभा चुनाव के चौथे चरण (fourth phase of election) में 624 उम्मीदवार नौ जिलों की 59 सीटों से अपना भाग्य अजमा रहे हैं। इन 624 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इन नौ जिलों के 2.13 करोड़ मतदाता ईवीएम (EVM) में बंद कर रहे हैं। इन मतदाताओं में 1.14 करोड़ पुरुष और 99.3 लाख महिलाएं हैं। वहीं 966 ट्रांसजेंडर हैं। इस चौथे चरण में मतदान केंद्रों की संख्या 24,643 है जबकि मतदान केंद्र 13,817 हैं।

